CTET: बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (बुद्धि एवं सृजनात्मकता) महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर - 03 - Madhya Pradesh Teachers News

शुक्रवार, 9 जनवरी 2026

CTET: बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (बुद्धि एवं सृजनात्मकता) महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर - 03

CTET: बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (बुद्धि एवं सृजनात्मकता) "पेपर 2"



महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर - 03

प्रश्न 1. मानसिक आयु की संकल्पना का सर्वप्रथम प्रयोग किया गया था-

(1) बिने-साइमन मापनी-1905

(2) बिने-साइमन मापनी-1908

(3) बिने-साइमन मापनी-1911

(4) बिने-साइमन मापनी-1916

सही उत्तर: (3) बिने-साइमन मापनी-1911

व्याख्या: मानसिक आयु की संकल्पना 1911 में प्रयुक्त की गई। यह 1908 के स्केल का ही परिवर्द्धित संस्करण था। यह स्केल यूरोप के लगभग सभी देशों- अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, चीन, जापान और रूस में अधिक प्रयुक्त की गई।

प्रश्न 2. यदि एक बालक की वास्तविक आयु 12 वर्ष है, तथा उसकी बुद्धि-लब्धि स्तर 75 है, तो उसकी मानसिक आयु होगी-

(1) 8 वर्ष

(2) 9 वर्ष

(3) 10 वर्ष

(4) 12 वर्ष

सही उत्तर: (2) 9 वर्ष

व्याख्या:

बुद्धि-लब्धि = 75

वास्तविक आयु = 12

मानसिक आयु = \frac{12 \times 75}{100} = 9

प्रश्न 3. "बच्चे दुनियाँ के बारे में अपनी समझ का निर्माण सक्रियता से करते हैं।" यह कथन है-

(1) प्याजे

(2) पावलोव

(3) कोहलबर्ग

(4) स्किनर

सही उत्तर: (1) प्याजे

व्याख्या: प्याजे अनुसार बच्चे छोटे वैज्ञानिक हैं, जो दुनिया के बारे में अपनी समझ का सक्रियता से निर्माण करते हैं। वे ये भी कहते हैं कि सूचना बच्चों के मस्तिष्क में उड़ेली नहीं जा सकती।

प्रश्न 4. बहुविकल्पीय बुद्धिमत्ता सिद्धान्त के अनुसार जानवरों, खनिजों तथा पौधों की सभी किस्मों की पहचान करने तथा वर्गीकृत करने की योग्यता कहलाती है-

(1) प्राकृतिक बुद्धिमत्ता

(2) भाषागत बुद्धिमत्ता

(3) स्थानिक बुद्धिमत्ता

(4) तार्किक गणितीय बुद्धिमत्ता

सही उत्तर: (1) प्राकृतिक बुद्धिमत्ता

व्याख्या: प्राकृतिक बुद्धिमत्ता गार्डनर की बहुविकल्पीय बुद्धिमत्ता का एक भाग है। इस प्रकार की बुद्धिमत्ता के धारक पौधे उगाने अथवा जानवरों की देखभाल करने में रूचि लेते हैं।

प्रश्न 5. हॉवर्ड गार्डनर के बहु बुद्धिमत्ता सिद्धान्त के अनुसार, विद्यालयों में बुद्धिमत्ता के किस रूप का सम्मान नहीं किया जाता?

(1) स्थानिक

(2) भाषा-संबंध

(3) तार्किक

(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं

सही उत्तर: (4) उपर्युक्त में से कोई नहीं

व्याख्या: 1983 ई. में हॉवर्ड गार्डनर ने बहुबुद्धि नामक एक नए सिद्धांत का प्रतिपादन किया। गार्डनर ने बताया कि बुद्धि का स्वरूप एकाकी न होकर बहु-प्रकारीय होता है। गार्डनर ने 9 प्रकार की बुद्धि बनाई जो परस्पर एक-दूसरे से स्वतंत्र है तथा प्रत्येक के क्रियाशील होने के ढंग अलग-अलग होते हैं।

प्रश्न 6. यदि एक बच्चे की कालानुक्रमिक आयु 60 माह है और उसकी मानसिक आयु 66 माह है, उसका आईक्यू (IQ) है:

(1) 90

(2) 100

(3) 110

(4) निर्धारित नहीं किया जा सकता

सही उत्तर: (3) 110

व्याख्या: बुद्धिमत्ता = \frac{मानसिक\ आयु}{वास्तविक\ आयु} \times 100

= \frac{66}{60} \times 100 = 110

प्रश्न 7. बुद्धि की व्याख्या की गयी है :

(1) एक 'गुण' के रूप में

(2) एक 'उत्पाद' के रूप में

(3) एक 'प्रक्रिया' के रूप में

(4) एक 'प्रक्रिया' एवं 'उत्पाद' के रूप के

सही उत्तर: (4) एक 'प्रक्रिया' एवं 'उत्पाद' के रूप के

व्याख्या: बुद्धि व्यक्ति में समायोजन की क्षमता है जिसका परिणाम सकारात्मक होता है। इसीलिए यह मानसिक प्रक्रिया और परिणाम (उत्पाद) का रूप माना जाता है। बुद्धि गणितीय, कलात्मक, तार्किक, प्रमाणित और समस्या-समाधान की अभिव्यक्ति है।

प्रश्न 8. एक प्रतिभाशाली बच्चे को कभी भी परिभाषित नहीं किया जा सकता है :

(1) उसकी बुद्धि लब्धि-120 या उससे अधिक है।

(2) संगीत, कला, सामाजिक नेतृत्व और अभिव्यक्ति के अन्य रूपों मे उसका प्रदर्शन लगातार उल्लेखनीय है।

(3) उसकी क्षमता आबादी के ऊपरी दो प्रतिशत से तीन प्रतिशत की सीमा के भीतर है।

(4) जो अपनी उम्र के अन्य लोगों से बेहद अलग है।

सही उत्तर: (3) उसकी क्षमता आबादी के ऊपरी दो प्रतिशत से तीन प्रतिशत की सीमा के भीतर है।

व्याख्या: बाकी तीनों विकल्प प्रतिभाशाली बच्चे की विशेषता को प्रदर्शित करते हैं। लेकिन हम यह नहीं कह सकते हैं कि उनकी आबादी 2 या 3% ही है। यह ज्यादा भी हो सकती है। प्रतिभाशाली विद्यार्थी को संवर्धन संबंधी कार्य देने चाहिए ताकि उनका विकास अधिक हो सके।

प्रश्न 9. निम्न में से कौन-सी प्रतिभावान बालक की विशेषता है?

(1) अपनी आयु के बालकों से काफी पिछड़ जाते हैं।

(2) निम्न बुद्धि-लब्धि होती है।

(3) तीव्र निर्णय लेने की क्षमता तथा आत्मविश्वास होते हैं।

(4) दूसरों से अन्तर्क्रिया करने में असमर्थ होते हैं।

सही उत्तर: (3) तीव्र निर्णय लेने की क्षमता तथा आत्मविश्वास होते हैं।

व्याख्या: प्रतिभावान बालकों में बुद्धिलब्धि 120 से अधिक होती है। दूसरों से अंतक्रिया आसानी से कर लेते हैं। तीव्र बुद्धि और आत्मविश्वास विशेषताओं में भी उत्तम होते हैं।

प्रश्न 10. 'स्पीयरमैन के अनुसार सामान्य कारक अर्थात् G'

(1) जन्मजात एवं अपरिवर्तनीय होता है।

(2) जन्मजात एवं परिवर्तनीय होता है।

(3) अर्जित एवं परिवर्तनीय होता है।

(4) अर्जित एवं अपरिवर्तनीय होता है।

सही उत्तर: (1) जन्मजात एवं अपरिवर्तनीय होता है।

व्याख्या: स्पीयरमैन ने बुद्धि के द्विकारक सिद्धान्त दिया। प्रथम कारक G और दूसरा कारक g से सूचित किया। स्पीयरमैन के सामान्य कारक G है जो जन्मजात और अपरिवर्तनीय होता है जबकि विशेष कारक g परिस्थित्यानुसार समायोजन की कला है।

प्रश्न 11. बहुप्रकारीय बहुबुद्धि का सिद्धान्त दिया था-

(1) हॉवर्ड गार्डनर ने

(2) थर्स्टन ने

(3) गिलफोर्ड ने

(4) जे.बी. वाटसन ने

सही उत्तर: (1) हॉवर्ड गार्डनर ने

व्याख्या: हॉवर्ड गार्डनर ने बहुबुद्धि नामक एक सिद्धान्त का प्रतिपादन किया। 1998-95 में उसमें संसोधन किया। गार्डनर ने बताया कि बुद्धि का स्वरूप एकाकी ने होकर बहु-प्रकारीय होता है।

प्रश्न 12. बुद्धिलब्धि और शैक्षिक निष्पादन के बीच संबंध है-

(1) गहरा

(2) सीधा

(3) समानुपाती

(4) उपरोक्त सभी

सही उत्तर: (4) उपरोक्त सभी

व्याख्या: IQ प्राप्तांकों के साथ शैक्षिक निष्पादन का संबंध प्रत्यक्ष, समानुपातिक एवं बहुत गहरा है। बुद्धिमत्ता का स्तर ज्यादा होने पर शैक्षिक निष्पादन ये प्रदर्शन उच्च दिखाई देता है। इसी प्रकार बुद्धिमता का स्तर निम्न होने पर शैक्षिक निष्पादन में भी प्रदर्शन निम्न दिखाई देता है। एक-दूसरे से स्वतंत्र होती है। तथा प्रत्येक के क्रियाशील होने के ढंग भिन्न-भिन्न होते हैं।

प्रश्न 13. "लोगों का बहुभाग औसत है, कुछ अधिक बुद्धिमान हैं और कुछ बहुत मंद बुद्धि हैं" यह कथन स्थापित सिद्धान्त पर आधारित है-

(1) बुद्धिमत्ता का वितरण

(2) बुद्धिमत्ता का विकास

(3) बुद्धिमत्ता तथा लिंग भिन्नता

(4) बुद्धिमत्ता तथा प्रजाति भिन्नता

सही उत्तर: (1) बुद्धिमत्ता का वितरण

व्याख्या: बुद्धिमत्ता अथवा बुद्धि का वितरण आयु और शिक्षा तथा समाजीकरण और प्रशिक्षण के रूप में फलीभूत होता है। बुद्धिलब्धि के स्तरों में मंद, औसत, उत्तम और प्रतिभाशाली बुद्धि विचारणीय रहा है।

प्रश्न 14. एक शिक्षिका अपने शिक्षार्थियों की विभिन्न अधिगम-शैलियों को संतुष्ट करने के लिए वैविध्यपूर्ण कार्यों का उपयोग करती है। वह ......... से प्रभावित है।

(1) गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धान्त

(2) वाइगोत्स्की के सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धांत

(3) प्याजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत

(4) कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत

सही उत्तर: (1) गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धान्त

व्याख्या: हॉवर्ड गार्डनर ने गणित, संगीत, तर्क, स्थान, कार्य आदि अनेक कारकों के आधार पर बुद्धि के सिद्धान्त को प्रतिपादित किया है।

प्रश्न 15. साइकोमेट्रिक परीक्षण में, 'g का कारक' का अस्तित्व ......... द्वारा प्रस्तावित किया गया।

(1) बिनेट

(2) बैबेज

(3) थोर्नडाइक

(4) स्पीयरमैन

सही उत्तर: (4) स्पीयरमैन

व्याख्या: साइकोमेट्रिक बुद्धिमापन में स्पीयरमैन ने द्विकारक सिद्धान्त का प्रतिपादन किया जिसमें से सामान्य बुद्धि G और उसे विशेष बुद्धि को g से सूचित किया।

प्रश्न 16. "बुद्धि तार्किक चिन्तन है।" बुद्धि की यह परिभाषा दी है-

(1) स्टर्न ने

(2) टर्मन ने

(3) स्पीयरमैन ने

(4) बिनेट ने

सही उत्तर: (4) बिनेट ने

व्याख्या: स्पीयरमैन के अनुसार “बुद्धि नई स्थिति में समायोजित होने की योग्यता है” जबकि बिनेट के अनुसार बुद्धि तार्किक चिंतन एवं नियंत्रण संबंधी योग्यता है।

प्रश्न 17. बुद्धि-लब्धि ज्ञात करने का सूत्र है-

(1) बु.ल. = \frac{वास्तविक\ आयु}{मानसिक\ आयु} \times 100

(2) बु.ल. = \frac{वास्तविक\ आयु}{शैक्षिक\ आयु} \times 100

(3) बु.ल. = \frac{मानसिक\ आयु}{वास्तविक\ आयु} \times 100

(4) बु.ल. = \frac{मानसिक\ आयु}{शैक्षिक\ आयु} \times 100

सही उत्तर: (3) बु.ल. = \frac{मानसिक\ आयु}{वास्तविक\ आयु} \times 100

व्याख्या: बुद्धिलब्धि (Intelligence Quotient : IQ) ज्ञात करने का सूत्र

IQ = \frac{MA}{CA} \times 100

जहाँ MA = मेंटल एज (मानसिक आयु), CA = क्रोनोलॉजिकल एज (वास्तविक आयु)

प्रश्न 18. विपिन एक दिवा-स्वप्न दृष्टा, पुस्तकें पढ़ने में रूचि रखने वाला, अपने विचारों को दूसरों के समक्ष अभिव्यक्त करने में असमर्थ, मिलनसार और आदर्शवादी बालक है। तब उसके व्यक्तित्व का प्रकार है-

(1) बहिर्मुखी

(2) अन्तर्मुखी

(3) उभयमुखी

(4) उद्यमशील

सही उत्तर: (2) अन्तर्मुखी

व्याख्या: अन्तर्मुखी व्यक्तित्व शर्मिला, अलग-थलग रहने वाला और मूक होता है। मनोवैज्ञानिकों ने व्यक्तित्व के प्रकार (Type) सिद्धान्त के अंतर्गत अन्तर्मुखी, बहिर्मुखी और उभयमुखी को प्राथमिक रूप में रखा है।

प्रश्न 19. "शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक अभिवृद्धि का व्यवस्थित अध्ययन है।" शिक्षा मनोविज्ञान की यह परिभाषा दी गई है-

(1) बी.एफ. स्किनर द्वारा

(2) सी.वी. जुड द्वारा

(3) जे.एम. स्टीफन द्वारा

(4) सी.एच. जुड द्वारा

सही उत्तर: (4) सी.एच. जुड द्वारा

व्याख्या: सी.एच. जुड (Judd) के अनुसार शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक अभिवृद्धि का व्यवस्थित अध्ययन है। शैक्षिक अभिवृद्धि से बुद्धि का मार्ग प्रशस्त: होता है।

प्रश्न 20. यदि एक बालक की वास्तविक आयु 12 वर्ष है, और वह 15 वर्ष की आयु वाले बालक के लिए बनाया गया बुद्धि परीक्षण हल कर सकता है, तो उसकी बुद्धि-लब्धि होगी-

(1) 150

(2) 100

(3) 125

(4) 120

सही उत्तर: (3) 125

व्याख्या: IQ = \frac{15}{12} \times 100 = 125

प्रश्न 21. सृजनात्मकता (creativity) में मूल रूप से निहित है-

(1) अभिसारी चिन्तन

(2) साहचर्यात्मक चिन्तन

(3) अपसारी चिन्तन

(4) प्रतिबिम्बात्मक चिन्तन

सही उत्तर: (1) अभिसारी चिन्तन (नोट: पुस्तक में उत्तर (1) दिया गया है, परन्तु व्याख्या दोनों का मिश्रण बताती है।)

व्याख्या: अभिसारी चिंतन और अपसारी चिंतन वस्तुतः चिंतन के दो प्रकार है। दोनों का सम्मिलन सृजनात्मकता का कारण है। अभिसारी चिंतन निगमनात्मक चिंतन है जो सरल से जटिल की ओर अग्रसर होता है।

प्रश्न 22. सृजनात्मकता अनुसंधान (creativity research) में अग्रणी थे?

(1) गाल्टन (Galton)

(2) गिलफोर्ड (Guilford)

(3) वालेक (Wallach)

(4) टॉरेन्स (Torrance)

सही उत्तर: (2) गिलफोर्ड (Guilford)

व्याख्या: मनोवैज्ञानिक गिलफोर्ड सृजनात्मक अनुसंधान के लिए अग्रण्य हैं। उन्होंने सृजनशीलता हेतु दो चिंतन सिद्धान्त का प्रतिपादन : अभिसारी एवं अपसारी चिंतन के रूप में की है।

प्रश्न 23. निम्नलिखित में से कौन-सा विकास का सिद्धान्त है?

(1) विकास हमेशा रेखीय होता है।

(2) यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया नहीं है।

(3) विकास की सभी प्रक्रियाएँ अंत: सम्बन्धित नहीं है।

(4) सभी की विकास-दर समान नहीं होती है।

सही उत्तर: (4) सभी की विकास-दर समान नहीं होती है।

व्याख्या: विकास का अनियमित व भिन्नता सिद्धान्त बताता है कि सभी व्यक्तियों में विकास एक समान नहीं होता।

प्रश्न 24. एक शिक्षिका पाठ्य-वस्तु और फल- सब्जियों के कुछ चित्रों का प्रयोग करती है और अपने विद्यार्थियों से चर्चा करती है। विद्यार्थी इस जानकारी का अपने पूर्व ज्ञान से जोड़ते हैं और पोषण की संकल्पना को सीखते हैं। यह उपागम ......... पर आधारित हैं।

(1) पुनर्बलन के सिद्धान्त

(2) अधिगम के सक्रिय अनुबंधन

(3) ज्ञान के निर्माण

(4) अधिगम के शास्त्रीय अनुबंधन

सही उत्तर: (3) ज्ञान के निर्माण

व्याख्या: ज्ञान के निर्माण की संकल्पना वास्तविक जीवन के अनुभवों के माध्यम से प्रायोगिक अधिगम पर आधारित शिक्षा का एक परिप्रेक्ष्य है।

प्रश्न 25. जब बच्चे की दादी उसे उसकी माँ की गोद से लेती है, तो बच्चा रोने लगता है। बच्चा ............. के कारण रोता है।

(1) संवेगात्मक दुश्चिंता

(2) अजनबी दुश्चिंता

(3) वियोग दुश्चिंता

(4) सामाजिक दुश्चिंता

सही उत्तर: (3) वियोग दुश्चिंता

व्याख्या: अपनी माँ से अलग करने या अजनबियों द्वारा उठाए जाने पर नवजात शिशुओं द्वारा व्यक्त किया जाने वाला डर-वियोग दुश्चिंता कहलाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें