मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती की बहुत बड़ी महत्वपूर्ण खबरें - Madhya Pradesh Teachers News

बुधवार, 9 नवंबर 2022

मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती की बहुत बड़ी महत्वपूर्ण खबरें

 मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती की बहुत बड़ी महत्वपूर्ण खबरें 


👉 मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन


कर्मचारी चयन बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि कुल प्राप्त हो गई है। इसी महीने में मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि पिछली बार सन् 2018 में शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया था। तब से लेकर अब तक बड़ी संख्या में उम्मीदवार B.Ed पास कर चुके हैं। अतः उन्हें भी अवसर दिया जाना जरूरी है।

शिक्षक पात्रता परीक्षा कितने पदों के लिए होगी


स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय की ओर से रिक्त पदों की घोषणा की जाएगी। यह शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट आज आने के बाद भी किया जा सकता है। डिपार्टमेंट के सूत्रों का एक अनुमान है कि उच्च माध्यमिक शिक्षक के 11000 पद और माध्यमिक शिक्षक के लगभग 20000 पदों के लिए MPTET-1 और MPTET-2 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।



👉 उच्च माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति का एक और चरण होगा

11 से होगा दस्तावेज सत्यापन

         " उच्च माध्यमिक शिक्षकों के खाली पदों पर भर्ती के लिए एक बार फिर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 11 नवंबर से शुरू की -जा रही है, इसके लिए सूची स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल से आएगी।


👉जनजातीय कार्य विभाग की पहली लिस्ट में नाम थे, संशोधित सूची से गायब


        भोपाल | जनजातीय कार्य विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी का सिलसिला थम नहीं रहा है। जनजातीय कार्य विभाग ने उच्च माध्यमिक शिक्षक पद के लिए सोमवार को संशोधित सूची जारी की है, लेकिन इसमें कई ऐसे शिक्षकों के नाम गायब है जिनके नाम पहली सूची में शामिल थे। इस गड़बड़ी को लेकर इन शिक्षकों ने आक्रोश जाहिर किया है। भिंड जिले से बायोलॉजी विषय के एक शिक्षक पवन सोनी का नाम विभाग द्वारा 22 अक्टूबर को जारी की गई सूची में शामिल था। सोमवार को जारी की गई संशोधित सूची से नदारद है। ऐसे कुछ और भी शिक्षकों के नाम भी सूची में नहीं है। ये वे चयनित। शिक्षक हैं जिन्होंने शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 पास कर 4 साल से DISC थे। इनमें ओबीसी कैटेगरी के वे उम्मीदवार भी शामिल हैं जिन्हें 1 साल से रोके रखा गया था।

👉 समय पर सत्यापन नहीं कराने वाले उम्मीदवारों को मिलेगा दूसरा मौका


भोपाल | लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने सत्यापन प्रक्रिया को लेकर अहम निर्णय लिया है। आयुक्त अभय वर्मा के अनुसार 11 से 17 नवंबर तक उच्च माध्यमिक शिक्षकों के उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होगी। इस दौरान उम्मीदवार मिली तारीख में सत्यापन केंद्र पर अपरिहार्य कारणों से उपस्थित होकर सत्यापन नहीं करा पाते हैं तो उन्हें दूसरा मौका दिया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों का सत्यापन 17 नवंबर को किया जाएगा। उम्मीदवारों की प्रोविजनल चयन सूची 4 नवंबर को जारी की जा चुकी है। वहीं डीपीआई ने स्पष्ट किया है कि चयन सूची में जिन उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं वे इस सूची में नाम होने मात्र से चयनित उम्मीदवार चयन का दावा नहीं कर सकते। वहीं माध्यमिक शिक्षक भर्ती के उम्मीदवारों के सत्यापन 21 से 30 नवंबर तक होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad