जनजातीय विभाग पात्रता परीक्षा की बड़ी खबर - Madhya Pradesh Teachers News

शुक्रवार, 11 नवंबर 2022

जनजातीय विभाग पात्रता परीक्षा की बड़ी खबर

 जनजातीय विभाग पात्रता परीक्षा की बड़ी खबर


जनजातीय कार्य विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 की वैधता बढ़ाई, अब 5 साल रहेगी मान्य

जनजातीय कार्य विभाग ने कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 और माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2018 की वैधता की समय सीमा बढ़ाकर 5 साल कर दी गई है। यानी पात्रता परीक्षा की वैधता उसके रिजल्ट जारी होने की तारीख से 5 साल तक रहेगी। इससे पहले वैधता तीन साल तक थी। इस बदलाव के बाद उच्च माध्यमिक पात्रता परीक्षा की वैधता अगस्त 2024 तक और माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैधता अक्टूबर 2024 तक रहेगी। दरअसल, ओबीसी आरक्षण के कारण वर्ष 2020 में निकाली गई भर्ती अब तक पूरी नहीं हो पाई है। आगे भी यह कब तक पूरी हो सकेगी, इसका भी कोई अंदाजा नहीं है। वहीं वर्तमान की जा रही भर्ती के लिए चल रही काउंसलिंग के बाद भी जो पद खाली रह जाएंगे उनको भी इसी पात्रता परीक्षा के आधार पर भरा जाएगा, इसलिए इसकी वैधता बढ़ाने का निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में ही यह कार्रवाई की जा चुकी है। अब जनजातीय कार्य -विभाग द्वारा इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

👉  यदि आप इस प्रकार की सभी न्यूज वीडियो के माध्यम से प्राप्त करना चाहते है तो youtube के icon को click करके हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad